फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cheated of Rs 25.50 lakh in the name of making profit

Karnal News: मुनाफा कमाने के नाम पर 25.50 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 25.50 lakh in the name of making profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक व्यक्ति को व्यापार में रुपये लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 25.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक महिला सहित साडू व उसके भाई पर आरोप लगाए हैं। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-16 निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज मेरा साडू है और प्रवीण कश्यप उसका भाई है। प्रवीण व उसकी पत्नी सोनम इन तीनों का मेरे घर पर आना जाना था।

इन तीनों ने सलाह कर व्यापार में रुपये लगाकर लाखों रुपये का फायदा होने का लालच दिया क्योंकि इन्हें पता था कि मेरे बैंक खाते में बैंक लिमिट के 22 लाख रुपये पड़े हैं। इन तीनों ने षडयंत्र रचकर मुझे अपनी बातों में फंसा लिया। इन्होंने कहा कि वह बैंक से ऑक्शन पर गाड़ियां खरीदते हैं और फिर उन्हें चार गुना दाम पर बेचते हैं। उनकी बातों में आकर उसने आरोपियों को अलग-अलग समय में 25.50 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने एक रुपया भी नहीं लौटाया। अब वह रुपये मांगता है तो उसे झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed