{"_id":"67f199598a248d86c309ae75","slug":"1050-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-sending-to-australia-karnal-news-c-338-1-kn11004-118441-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। घरौंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायत में अराईपुरा निवासी अर्जुन ने बताया कि जून 2023 में वह मोहित तंवर के साथ कुरुक्षेत्र गया था। वहां उसकी मुलाकात आरोपी अभय से हुई। उसने बताया था कि वह आरोपी संदीप कुमार, जसकरण के साथ विदेश भेजने का काम करता है। उसने कहा कि वह 15 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट दिला देंगे।
उसने अलग-अलग समय में आरोपी को 10.50 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उसके व्हाट्सअप पर फर्जी टिकट व वीजा की फोटो भेज दी। इसके बाद आरोपियों ने बहाना बना दिया कि फ्लाइट कैंसिल हो गई।
कई दिनों तक उन्होंने दिल्ली के होटल में उसे रखा। इसके बाद उन्होंने पहले मलेसिया, फिर थाईलैंड भेजा। इसके बाद वियतनाम में भेजा और कहा कि यहां से उसे ऑस्ट्रेलिया भेज देंगे, लेकिन वहां से आरोपियों ने उसे इंडोनेशिया भेज दिया। वहां से उसे भारत वापस आना पड़ा। इसके बाद उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। उन्होंने एक चेक दिया था वह भी बाउंस हो गया।