फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two years ago' the information commission imposed a fine on the tehsildar and did not the deposit the fine

दो वर्ष पूर्व लगाया था तहसीलदार पर जुर्माना, नहीं करवाया जमा

Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two years ago' the information commission imposed a fine on the tehsildar and did  not the deposit the fine
आरटीआई के तहत सूचना नहीं देने पर सूचना आयोग ने दो वर्ष पूर्व जुलाना के तहसीलदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया था लेकिन तहसीलदार ने अब तक यह पैसे जमा नहीं करवाए। अब सूचना आयोग ने 16 दिसंबर तक रुपये जमा करवाने को कहा है। यदि रुपये जमा नहीं करवाए तो सूचना आयोग तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में कपास की खराब फसल का सरकार ने मुआवजा बांटा था। गांव खरेंटी निवासी सूरजमल ने बांटे गए मुआवजे के बारे में सूचना मांगी थी। यह सूचना जुलाना के तहसीलदार ने उपलब्ध नहीं करवाई। मार्च 2017 को सूचना आयोग ने जुलाना के तहसीलदार को सूचना नहीं देने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। तहसीलदार ने यह जुर्माना नहीं भरा। इसके बाद सूरजमल ने फिर से सूचना आयोग को स्मरण पत्र लिखे। अब राज्य सूचना आयोग ने डीसी को पत्र लिखकर 16 दिसंबर तक तहसीलदार से 25 हजार रुपये जुर्माना जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। यदि अब भी तहसीलदार ने जुर्माना नहीं जमा करवाया तो आयोग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed