फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahapadav at Ranbir Gangwa's residence

Jind News: 27 सितंबर से रणबीर गंगवा के आवास पर महापड़ाव

Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Mahapadav at Ranbir Gangwa's residence
फोटो 10जेएनडी12-भवन निर्माण कामगार यूनियन कार्यालय में हुई जिला स्तरीय बैठक में मौजूद सदस्य। स्
जींद। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा हरियाणा की जिला स्तरीय बैठक वीरवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक हिसार में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर होने वाले महापड़ाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


भवन निर्माण कामगार यूनियन के राज्य महासचिव सुखबीर सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय कन्वेंशन में महापड़ाव का निर्णय लिया गया था। मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की थी। उन्होंने कहा कि करीब एक साल से पोर्टल बंद रहने से पंजीकरण, नवीनीकरण, छात्रवृत्ति, चिकित्सा सहायता, आवास और औजार समेत कई योजनाओं के मामले लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पोर्टल खुलने के बाद भी निर्माण मजदूरों को फर्जी बताकर सूची से बाहर किया गया। मनरेगा में काम नहीं मिलने, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्तें लंबित रहने और राशन कार्ड काटे जाने से मजदूरों में रोष है।
विज्ञापन


बैठक में 20 से 22 सितंबर तक गांव और मोहल्ला स्तर पर बैठकें कर मजदूरों को हिसार महापड़ाव में शामिल होने के लिए लामबंद करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर जोगेंद्र, मनोज गांगोली, अंग्रेज, राजेश, रणबीर, बिट्टू और कश्मीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed