Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers will get additional berths, and the chances of obtaining a confirmed ticket will increase.

Jind News: श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sun, 29 Nov 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Passengers will get additional berths, and the chances of obtaining a confirmed ticket will increase.
फोटो 29जेएनडी07-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से श्रीगंगानगर इंटरसिटी गुजरती है। संवाद
जींद। सर्दियों की छुट्टियों और शादी-विवाह के सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में अलग-अलग अवधि के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इससे स्लीपर श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिलेंगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इस सुविधा का लाभ जींद और नरवाना क्षेत्र के यात्रियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12482 श्रीगंगानगर-दिल्ली एक्सप्रेस में श्रीगंगानगर से एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक एक अतिरिक्त द्वितीय शयनयान श्रेणी का कोच लगाया जाएगा। वहीं, ट्रेन नंबर 12481 दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में दिल्ली से दो दिसंबर से एक जनवरी तक अतिरिक्त स्लीपर कोच की अस्थायी व्यवस्था रहेगी। इससे दिसंबर माह में दोनों दिशाओं में यात्रियों को अधिक बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस जींद जिले के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन है। यह दिल्ली और श्रीगंगानगर के बीच रोहतक, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल और बठिंडा सहित कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ती है। ट्रेन नंबर 12481 दिल्ली से दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है और शकूरबस्ती, बहादुरगढ़ व सांपला होते हुए रोहतक पहुंचती है।
इसके बाद दोपहर करीब 3 बजकर 10 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंचती है। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद नरवाना, टोहाना, जाखल और बठिंडा होते हुए रात करीब 8 बजकर 30 मिनट के बाद श्रीगंगानगर पहुंचती है।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 12482 सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर श्रीगंगानगर से रवाना होती है। बठिंडा, जाखल और टोहाना होते हुए सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर नरवाना और लगभग 11 बजे जींद पहुंचती है। इसके बाद रोहतक होते हुए दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली पहुंचती है।

शादी-विवाह और छुट्टियों में बढ़ती है सीटों की मांग
दिसंबर में सर्दियों की छुट्टियों, शादी-विवाह और अन्य जरूरी कार्यों के चलते रेल यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी की बर्थ की मांग अधिक रहने से कई बार यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता। ऐसे में उन्हें दूसरी ट्रेनों या परिवहन के अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ता है। अतिरिक्त कोच लगाने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

वर्जन
ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था उसके शुरुआती स्टेशन से होती है। इसलिए इसकी पुष्टि संबंधित शुरुआती स्टेशन से ही हो सकेगी। यदि रेलवे की ओर से निर्धारित अवधि के लिए अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाता है तो इससे यात्रियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
-जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article