फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Shopkeeper convicted of raping a minor gets 20 years in prison in Jind

Jind: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी दुकानदार को 20 साल कैद, पेट में दर्द रहने पर मां ने पूछा तो हुआ था खुलासा

Sat, 20 May 2023 10:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 10:00 PM IST
सार

आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर के चलते उस दिन उसकी बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन बाद में पेट में दर्द का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना बताई।

विज्ञापन
Shopkeeper convicted of raping a minor gets 20 years in prison in Jind
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 21 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से पीड़िता को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन


गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने 19 मई 2022 को गढ़ी थाने में दी शिकायत में बताया कि 15 मई को उसकी 11 वर्षीय लड़की पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पर गई थी। जब वह पानी भर रही थी तो इसी दौरान दुकान चलाने वाला रोहताश उर्फ लाडी वहां पर आया और उसकी बेटी को एक बॉक्स देकर दुकान में रखने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बच्ची जब बॉक्स को रखने के लिए दुकान के अंदर गई तो रोहताश उर्फ लाडी ने पीछे से आकर दुकान के अंदर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर के चलते उस दिन उसकी बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बेटी के पेट में लगातार दर्द रहने लगा। जब उसकी मां ने पेट में दर्द का कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना बता दी। गढ़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रोहताश को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed