{"_id":"6aa1bbb650d2e8038302eae3","slug":"jailed-accused-charged-with-attempting-to-contract-a-murder-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-162841-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जेल में बंद आरोपी पर हत्या की सुपारी देने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जेल में बंद आरोपी पर हत्या की सुपारी देने की कोशिश का आरोप
Thu, 10 Sep 2026 01:34 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जेल में बंद एक आरोपी द्वारा हत्या की साजिश रचने और पुराने मुकदमे में राजीनामा का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई बोल्लीनेनी वेंकट रमणैय्या की शिकायत पर की गई है।
बोल्लीनेनी वेंकट रमणैय्या ने सीजीएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2026 की शाम करीब पांच बजे उन्हें कोर्ट परिसर के पास धमकी मिली। पोन्नुरु श्रीनिवासुलु के साले मोगिली मल्लिकार्जुन राव और मोगली रंगाराव ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मल्लिकार्जुन राव ने फोन पर मेदुर मुरली मोहन से बात कराई। मुरली मोहन ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी।
19 जून 2026 को गंगीनेनी रंगाराव और पब्बी शेट्टी शिवाप्रसाद राव जिला कारागार में पोन्नुरु श्रीनिवासुलु से मिले थे। पोन्नुरु श्रीनिवासुलु 2025 में दर्ज धोखाधड़ी के केस में बंद है। आरोप है कि उसने मुलाकात के दौरान अपने सालों की सहायता से हत्या की सुपारी दिलवा दी है। यह सुपारी बोल्लीनेनी वेंकट रमणैय्या और उनके भाई बोल्लिनेनी वेकंट रामाराव की हत्या के लिए दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।