फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of demolishing a woman's house with a bulldozer

Ghaziabad News: बुलडोजर से महिला का मकान ध्वस्त करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Allegation of demolishing a woman's house with a bulldozer
मोदीनगर। नगर की बाग कॉलोनी निवासी महिला ने दबंगों पर बुलडोजर से मकान ध्वस्त करके अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने थाने में घटना की तहरीर दी है।बाग कॉलोनी की रहने वाली शोभा देवी ने बताया कि वर्ष 1992 में मकान के चार हिस्से हुए थे। कुछ साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे के साथ मकान में रहने लगी। बीती सात सितंबर को परिवार धार्मिक यात्रा पर गया था। आरोप है कि उसी रात दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुलडोजर से मकान ध्वस्त कर दिया। मंगलवार को शोभा देवी पहुंची तो मकान ध्वस्त मिला और उसमें रखा लाखों की कीमत का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed