{"_id":"570950444f1c1bf02ac8128a","slug":"shoot-out-a-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े गोली मारकर आढ़ती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े गोली मारकर आढ़ती की हत्या
jind/bureau
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
shoot out a dealer
- फोटो : shoot out a dealer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी अनाज मंडी में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने की सूचना पाकर व्यापारियों में रोष फैल गया और घटना के विरोध में बाजार को बंद कर दिया।
एसएसपी अभिषेक जोरवाल डीएसपी विरेंद्र सांगवान, जुलाना थाना प्रभारी समुंदीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया गया।
पुलिस ने आढ़ती के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े दुकान में बैठे आढ़ती को गोली मारने की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
जुलाना थाना पुलिस के अनुसार जुलाना निवासी 52 वर्षीय रोशन उर्फ काकू पुरानी अनाज मंडी स्थित अपनी 40 नंबर दुकान में अखबार पढ़ रहा था। तभी बाइक पर दो युवक आए और दुकान के अंदर घुस गए।
दुकान में घुसते ही युवकों ने आढ़ती रोशन के ऊपर असलाह से गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के आढ़ती व मंडी में काम करने वाले लोग मौके पर पहुंचे और घायल आढ़ती रोशन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
किसी के साथ नहीं थी रंजिश, दस साल पहले बना था गवाह
एसएसपी अभिषेक जोरवाल व डीएसपी विरेंद्र सांगवान मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया है और पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने के लिए छापेमारी कर रही है।
इस मामले में परिजनों का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। हालांकि पुलिस सूत्रों के अनुसार एक दशक पहले ही आढ़ती रोशन ने किसी हत्या के मामले में गवाह था, लेकिन मामले को काफी समय हो चुका है। फिर भी पुलिस आढ़ती की हत्या के मामले को हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने आढ़ती के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज किया है।
आग की तरह फैली खबर, बंद किया गया बाजार
दिनदहाड़े गोली मारने की सूचना बाजार में आग की तरह फैल गई। व्यापारी की हत्या की सूचना मिलते ही कस्बे के व्यापारियों की बैठक हनुमान मंदिर में हुई। व्यापारी की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में जुलाना की सभी दुकानें बंद कर दी और हत्यारों का सुराग लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि दिनदहाड़े दुकान में बैठे व्यापारी को गोली मारकर हमलावर सरेआम निकल गए, लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई। इससे दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है।
व्यापारियों को लेकर थाने पहुंचे विधायक, जताया रोष
आढ़ती रोशन की हत्या की सूचना पाकर इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल व्यापारियों को साथ लेकर जुलाना थाने में पहुंचे। जहां विधायक ने दिनदहाड़े आढ़ती की हत्या करने की घटना पर रोष जताया और कहा कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। कस्बे के व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो युवकों ने आढ़ती को गोली मारी है। हत्यारों का सुराग लगाने के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जल्द ही हत्यारों का सुराग लगा लिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सुरक्षा मुहैया करवाए
जुलाना में आढ़ती की सरेआम हत्या किए जाने से व्यापारियों में रोष है। हत्यारों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार किया जाए। इस घटना से व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। प्रशासन व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाए और इस तरह की आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाए।
मनीष गोयल, प्रधान
दी फूड ग्रेन डीलर वेलफेयर आढ़ति एसोसिएशन