{"_id":"3d7cbc301def8491161ff144a5f68af9","slug":"accusd-on-rimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरा आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते नवनिर्वाचित सरपंच राकेश यादव की हत्या करने के दूसरे आरोपी रामनिवास को पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार गत 10 जनवरी को प्रथम चरण में संपन्न हुए चुनाव के दौरान खेड़ी तलौड़ा गांव निवासी राकेश यादव ने ग्राम पंचायत के चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी सतबीर को 30 मतों से पराजित किया था। चुनाव में मिली हार के बाद सतबीर का परिवार नवनिर्वाचित सरपंच राकेश यादव से खफा था।
विज्ञापन
इसी रंजिश के चलते प्रतिद्वंद्वी सतबीर, उसके बेटे विजय, भाई रामनिवास ने गत 12 जनवरी को नवनिर्वाचित सरपंच राकेश यादव की उसके मकान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक राकेश यादव के भाई बालकिशन की शिकायत पर विजय और उसके पिता सतबीर, चाचा रामनिवास, जगजीवन के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात आरोपी रामनिवास को काबू कर लिया। पुलिस ने रामनिवास को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
हत्या में शामिल रामनिवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के मुख्य आरोपी तथा हत्या में प्रयोग किए गए हथियार के बारे में आरोपी से पूछताछ करेगी। इस मामले में मुख्य आरोपी विजय के पिता सतबीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मनदीप सिंह, एसएचओ
पिल्लूखेड़ा थाना।
गांव में हालात होने लगे सामान्य
सरपंच राकेश यादव की हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल था। इस दौरान कुछ लोग आरोपी सतबीर के घर पर हमला कर दिया था। लेकिन बाद में स्थिति को कंट्रोल कर लिया। जिसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया और घटना के बाद गांव में दशहत का माहौल बना हुआ था। हालांकि बृहस्पतिवार को भी आरोपी सतबीर के घर के बाहर पुलिस तैनात रही और आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी। लेकिन गांव में फिर से हालात सामान्य होने लगे है।