फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर में बेखौफ हुए बदमाश, एक ही रात में मारपीट कर हथियारों के बल पर तीन लोगों को बनाया निशाना

शहर में बेखौफ हुए बदमाश, एक ही रात में मारपीट कर हथियारों के बल पर तीन लोगों को बनाया निशाना

Sun, 23 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
शहर में बेखौफ हुए बदमाश, एक ही रात में मारपीट कर हथियारों के बल पर तीन लोगों को बनाया निशाना
बदमाशों ने तीन लोगों को बनाया निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस को धता बताते हुए बदमाशों ने वीरवार व शुक्रवार रात को तीन जगहों पर हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पुरानी सब्जी मंडी के पास, रेलवे रोड से मोबाइल फोन व नकदी लूट ले गए, जबकि जाट धर्मशाला के पास से बाइक छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैनी रामलील मैदान के पास रहने वाले बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। रात को वह एक कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। जब वह रामलीला मैदान के पास पहुंचा तो तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बलवान के अनुसार युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उससे मोबाइल फोन व तीस हजार रुपये छीन लिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बलवान की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला के पास चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी सदस्य (सीडब्ल्यूसी) सदस्य अनिल कुमार से तीन बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर हथियारों के बल पर मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बाइक सवार तीन युवकों के खिलाफ लूट तथा शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीडब्ल्यूसी सदस्य अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा वह वीरवार रात को जाट धर्मशाला के की ओर हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने घर जा रहा था। तभी बाइक सवार अज्ञात तीन युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। अनिल कुमार ने बताया कि युवकों ने पिस्तौल के बट से उस पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने अनिल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेलवे रोड पर पटेल नगर निवासी दीपक से तीन नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने पिस्तौल के बल पर मोबाइल फोन नकदी व पर्स छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटेल नगर निवासी दीपक ने शिकायत देकर पुलिस बताया कि वह रात के समय रेलवे जंक्शन की ओर जा रहा था। जब वह डाकघर के पास पहुंचा तो, तीन बाइक सवार युवक उसके पास आए। उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे। इसी दौरान युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उसे दबोच लिया और उसकी जेब से मोबाइल फोन, पर्स व अन्य जरूरी कागजात निकाल लिए। पर्स में 720 रुपये की नकदी भी थी। इसके बाद युवक फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मुस्तैदी से गश्त कर रही है, लेकिन अपराधियों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
डॉ. अरुण सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed