{"_id":"5b6897c64f1c1b66428b64eb","slug":"31533581254-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी महिला के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सदर थाना प्रभारी के पास पहुंचे ईगराह गांव के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी महिला के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग लेकर सदर थाना प्रभारी के पास पहुंचे ईगराह गांव के लोग
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला लड़की को ले गई मायके, परिवार से मांगे दो लाख रुपये, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। महिला द्वारा लड़की को बहला-फुसला कर ले जाना और मायकेे में रखकर उसके परिवार से दो लाख रुपये की मांग करने वाली महिला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ईगराह गांव के लोग सोमवार को सदर थाना प्रभारी मंदीप कुमार के पास पहुंचे। गांव ईगराह निवासी राकेश ने बताया कि शनिवार को उसकी 17 वर्षीय बहन पूजा को गांव की सीमा नामक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। सीमा ने पूजा को अपने मायके में रखा। इसके बाद उसने उसे फोन कर दो लाख रुपये की मांग की। उसने इसकी सूचना सदर थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पूजा के परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ सदर थाना पहुंचे। राकेश ने कहा कि उसकी बहन का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। उसे अगवा करने में सीमा के परिजनों का भी हाथ था, इसलिए सीमा के परिजनों को भी गिरफ्तार किया जाए। सदर थाना प्रभारी मंदीप कुमार ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। अगर सीमा के परिजन इस मामले में दोषी पाए गए तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीण सुशील, संतोष, जयबीर, रोशनी, लक्ष्मी, दलबीर, रामकुमार व प्रदीप मौजूद रहे।