फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सफीदों थाना क्षेत्र के गांव से युवती को शादी का झांसा देकर घर से भगाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सफीदों थाने में 15 अप्रैल को एक युवती ने दी शिकायत में बताया कि उसका गांव अटावाल निवासी अनिल उससे फोन पर बात करता था। 23 फरवरी को अनिल ने उसके पास फोन किया और शादी का झांसा देकर घर से भगा लिया। इस दौरान उसके साथ युवक सुनील भी मौजूद था। जहां पर दोनों आरोपी उसको पानीपत ले गए। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपियों ने कई दिन पानीपत के एक मकान पर पिस्तौल के बल पर बंधक बनाए रखा। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली ले गए। जहां उसके साथ आरोपियों ने दुराचार किया। बाद में आरोपियों ने दिल्ली में कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवाए और शादी करने की बात की। इसके बाद आरोपी पानीपत ले आए और उसके साथ दुराचार किया। इस दौरान किसी तरीके से वह वहां से निकलने में कामयाब हो गई और अपने पिता के पास फोन किया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव अटावाल निवासी अनिल, सुनील, अशोक, भूपेंद्र के खिलाफ दुराचार, नशीला पदार्थ पिलाने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ नीला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed