फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सिंघाना की डिच ड्रेन में मिले प्रिंस के शव का मामला

सिंघाना की डिच ड्रेन में मिले प्रिंस के शव का मामला

Wed, 05 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
सिंघाना की डिच ड्रेन में मिले प्रिंस के शव का मामला
प्रिंस हत्या मामला : पहले मिलकर पी शराब फिर मामा और बुआ के बेटों ने कर दी हत्या अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। चार दिन पहले सिंघाना गांव के पास से निकली वाली ड्रेन में मिले असंध निवासी प्रिंस की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में रिश्ते में प्रिंस के मामा और बुआ के बेटों के अलावा एक अन्य ने पैसे के लेनदेन में प्रिंस की हत्या की थी। इतना ही नहीं पहले चारों ने असंध में ही इकट्ठा बैठकर शराब पी थी। अब पुलिस ने इस मामले में जयपुर गांव निवासी नितेश को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों और मामले से संबंधित जानकारियां जुटाई रही है।
असंध थाना एसएचओ हरविंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार और गाड़ी को बरामद कर लिया है। जानकारी के लिए असंध की बालाजी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय प्रिंस 29 नवंबर की रात को अपने चाचा सुनील के साथ फैक्टरी में सो रहा था। फैक्टरी से प्रिंस के चाचा सुनील के घर जाने के बाद फैक्टरी में कुछ युवक आए और प्रिंस को फैक्टरी के पीछे ले गए, जोकि उसके रिश्तेदार थे। इसमें एक उसकी बुआ का लड़का, एक मामा का लड़का व एक दोस्त था। पकड़े गए युवक नितेश ने बताया कि पहले सभी ने इकट्ठे बैठकर शराब पी फिर पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी में तीनों ने प्रिंस के पेट में तेजधार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह उसे गाड़ी में लेकर सफीदों की तरफ आए । सिंघाना गांव के पास से गुजर रही ड्रेन में उसे फेंक दिया। 30 नवंबर सुबह चाचा सुनील फैक्टरी पहुंचा तो प्रिंस वहां नहीं मिला। उसने फैक्टरी के पीछे देखा कि वहां एक पर्स और कुछ खून के धब्बे पड़े दिखाई दिए। उसे शक हुए तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चाचा सुनील की शिकायत पर मामले का जांच शुरू की तो सफीदों के गांव सिंघाना मार्ग पर स्थित एक ड्रेन से प्रिंस का शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन

तीन दिन के रिमांड पर लिया आरोपी
असंध एसएचओ हरविंद्र सिंह ने बताया कि नितेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो हत्या करने का खुलासा हुआ। इसमें नितेश ने बताया है कि उसके साथ सफीदों के गांव जयपुर निवासी अमन, गोहाना का अंकित व फफड़ाना निवासी रोहित भी साथ था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। अब तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी नितेश से अन्य जानकारियों के साथ साथ अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed