फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बुटाना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

बुटाना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बुटाना नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
बुटाना नहर में मिला महिला का शव, नहीं हुई पहचान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। पानीपत रोड स्थित बुटाना नहर में रविवार को एक महिला का गला-सड़ा शव मिला है। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया। मरने वाली महिला की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पीजीआई रोहतक में सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस महिला की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बुटाना ब्रांच नहर के पास से गुजर रहे राहगीर ने देखा कि नहर में कोई शव तैर रहा है। इसके बाद वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव मिलने की जानकारी सफीदों पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही एएसपी अजीत सिंह शेखावत और कार्यकारी थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की हालत इतनी खराब थी कि मरने वाली महिला की पहचान हो पाना मुश्किल था। शव पूरी तरह से गल-सड़ गया था। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया है। एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि मरने वाली महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। यदि इस बीच शिनाख्त हो जाती है और परिजन बयान देते हैं तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पहले प्राथमिकता के साथ शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed