फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने की 1958 वाहनों की जांच

नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने की 1958 वाहनों की जांच

Sun, 24 Mar 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने की 1958 वाहनों की जांच
नाइट डोमिनेशन में चार वाहन किए जब्त, आठ के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत शनिवार की रात 1958 वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने चार वाहनों को जब्त कर लिया गया है, जबकि आठ के चालान काटे गए। इस दौरान सीआईए टीम ने एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अश्विन शैणवी ने बताया कि जिले की 90 प्रतिशत पुलिस कर्मियों को रात में सड़कों पर उतारा गया। महीने में एक रात को यह अभियान चलाया जाता है। इस दौरान शहर की सड़कों से गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की जांच की जाती है। इसमें सभी डीएसपी, थाना प्रभारी विभिन्न नाकों पर तैनात रहकर वाहनों की जांच करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रात को 530 दो पहिया वाहन, 654 चार पहिया वाहन, 373 लाइट व्हीकल, 401 बड़े वाहनों की जांच की। चेक किए गए वाहनों में आठ वाहनों का चालान किया। चार वाहन मालिक अपने वाहनों के पूरे कागजात उपलब्ध नहीं करवाए तो उनके वाहन जब्त कर दिए गए। इसी दौरान सीआईए टीम ने बराह कलां निवासी सोनू को अवैध पिस्तौल समेत काबू किया। इसके साथ-साथ नरवाना निवासी सुरेश को पांच बोतल शराब समेत काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed