फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्कूल कालेजों के पास धूम्रपान बेचने वालों की नहीं अब खैर

स्कूल कालेजों के पास धूम्रपान बेचने वालों की नहीं अब खैर

Sun, 24 Mar 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्कूल कालेजों के पास धूम्रपान बेचने वालों की नहीं अब खैर
स्कूल-कॉलेजों के पास धूम्रपान बेचने वालों की नहीं अब खैर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्कूल-कॉलेज के पास बिड़ी और सिगरेट बेचने वाले दुकानदार और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा स्कूल और कॉलेजों के पास तंबाकू बेचने वाली दुकानों पर छापामारी कर उनका चालान कर रहा है। रविवार को तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापामारी अभियान चलाया। पटियाला चौक तथा रेलवे रोड क्षेत्र में धूम्रपान करने वालों तथा स्कूलों के पास तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों के चालान किए।
नागरिक अस्पताल की सीएमओ डॉ. शशिप्रभा अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने अभियान का नेतृत्व किया। डिप्टी एमएस डॉ. भोला ने बताया कि टीम द्वारा पटियाला चौक क्षेत्र तथा रेलवे रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर सार्वजनिक तौर पर धूम्रपान करने वालों के चालान किए गए। साथ ही स्कूलों के आसपास मौजूद उन दुकानों पर भी नजर रखी जा रही है जो धूम्रपान बेच रहा है। नियमानुसार स्कूल परिधि क्षेत्र में मौजूद दुकानों पर धूम्रपान बेचना वर्जित है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम चलाया गया है। सभी विभागों को एक चालान बुक दी गई है। जिसके तहत उन्हें अपने विभाग में और आसपास के इलाके में तंबाकू कंट्रोल नियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर बीड़ी, सिगरेट या तंबाकू का उपयोग करते पाए जाने पर चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

धूम्रपान का सबसे अधिक प्रभाव फेफड़ों पर
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि धूम्रपान का हमारे स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। धूम्रपान का सबसे अधिक प्रभाव फेफड़ों पर पड़ता है और इससे फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके अलावा धूम्रपान से मुंह व पेट का कैंसर भी होता है। इससे प्रजनन शक्ति भी कमजोर होती है, जो लोग धूम्रपान करते हैं या तंबाकू का सेवन करते हैं उससे शारीरिक क्षति तो होती ही है। साथ ही कई हानिकारक बीमारियां भी उसे घेर लेती हैं। इस अवसर पर लीगल एडवोकेट एडवाइजर विकास देशवाल, एएसआई सुरजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed