फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Yogendra Yadav and woman accused questioned in the rape of a woman

युवती से दुष्कर्म के मामले में योगेंद्र यादव और महिला आरोपी से पूछताछ

Wed, 12 May 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Yadav and woman accused questioned in the rape of a woman
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में पिछले महीने पश्चिम बंगाल की आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने किसान नेता योगेंद्र यादव और एक आरोपी महिला से पूछताछ की। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि पश्चिम बंगाल से दिल्ली आते वक्त ट्रेन में युवती से छेड़छाड़ की गई थी।
विज्ञापन

एसआईटी ने महिला से करीब तीन घंटे तक और यादव से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। चार आरोपी आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें छापा मार रही हैं।
विज्ञापन

अनिल मलिक पर छेड़छाड़ के आरोप आए सामने
झज्जर के एसपी राजेश दुग्गल द्वारा बहादुरगढ़ के डीएसपी पवन कुमार की अगुवाई में गठित एसआईटी ने पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दर्ज केस की जांच के सभी छह आरोपियों और किसान नेता योगेंद्र यादव को केस की जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा है। इसके जवाब में मंगलवार को झज्जर जिले की निवासी महिला योगिता और योगेंद्र यादव जांच प्रक्रिया में शामिल हुए। डीएसपी पवन कुमार की मौजूदगी में महिला से सुबह करीब 11 बजे पूछताछ शुरू की गई, जो 2 बजे तक चली। यादव से दोपहर बाद 2:30 बजे से 3:38 तक पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पीड़ित युवती से ट्रेन में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है। अनिल मलिक पर अनुचित व्यवहार के आरोप भी सामने आए हैं। डीएसपी ने कहा कि महिला से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जो इस केस को मजबूती देते हैं। साथ ही डीएसपी ने कहा कि योगिता ने जांच में पूरा सहयोग नहीं दिया। वह बोली कि हो सकता है मामले में अधिक जानकारी दूसरी आरोपी कविता को हो।
यादव से पूछा- केस में क्यों हुई देरी
यादव से पूछा गया कि घटना के बारे में जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कानूनी कार्रवाई करवाने में देरी क्यों की। इस सवाल पर यादव ने कहा कि पता लगते ही किसान नेताओं ने इस संबंध में आंतरिक कार्रवाई की। इससे पहले पीड़िता को मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता थी। इस विषय पर काफी समय तक वरिष्ठ नेता विचार-विमर्श करते रहे, इसलिए कुछ अधिक समय लगा। लेकिन तय होते ही पीड़िता के पिता के माध्यम से एफआईआर करवा दी गई।
आरोपियों की तलाश में मारे छापे
मृतक (पीड़िता) युवती के पिता ने पीड़िता की वीडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी। डीएसपी ने बताया वीडियो में युवती ने छेड़छाड़ की बात कही जा रही है। आरोपी अनूप की वीडियो आने के बाद पुलिस ने मंगलवार को किसानों के कुछ टेंटों का भी जायजा लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों ने संभावित ठिकानों पर छापे मारे। पूछताछ से निकले तथ्यों के आधार पर ही पुलिस यह तय करेगी कि किसको गिरफ्तार किया जाए और किसको नहीं।
छह लोगों के बजाय केवल दो आरोपियों के खिलाफ केस करने संबंधी पीड़िता के पिता के बयान पर डीएसपी ने कहा कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर ही छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि पीड़िता के पिता ने सोमवार को कहा था वह दो ही लोगों के खिलाफ केस चाहते थे।

पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से दुष्कर्म की शिकायत के मामले की जांच चल रही है। मंगलवार को एसआईटी ने इस केस में आरोपी महिला योगिता से पूछताछ की। किसान नेता योगेंद्र यादव से भी पूछताछ की गई। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनसे केस की जांच आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
-पवन कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed