फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Van operator injured in collision between school van and canter also died in Jhajjar

झज्जर में हादसा: स्कूल वैन और टैंटर की टक्कर में घायल हुए वैन परिचालक ने भी तोड़ा दम, नर्सरी के दो बच्चों की सोमवार को हो गई थी मौत 

Tue, 15 Feb 2022 12:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 12:25 PM IST
सार

शहर के दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल की वैन ने गिरावड़ मेडिकल कॉलेज के पास सोमवार को सड़क पर खड़े दूध से भरे टैंकर में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Van operator injured in collision between school van and canter also died in Jhajjar
झज्जर में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

झज्जर के सांपला रोड पर स्थित गिरावड़ गांव के पास सोमवार की दोपहर बाद एक स्कूल वैन ने सड़क पर खड़े दूध के टैंकर में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में नर्सरी कक्षा के दो बच्चों की सोमवार को मौत हो गई थी, वहीं मंगलवार अलसुबह रोहतक पीजीआई में वैन के परिचालक ने भी दम तोड़ दिया है। तीनों के शवों का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि वैन के चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास भी मौका मुआयना करने के लिए पहुंचीं। हादसे में घायल सात बच्चों व वैन के चालक का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शहर के दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल की वैन ने गिरावड़ मेडिकल कॉलेज के पास सोमवार को सड़क पर खड़े दूध से भरे टैंकर में टक्कर मार दी। कुलदीप पुत्र राजसिंह निवासी गांव बीड़सुनार ने पुलिस की शिकायत में कहा कि उसका लड़का प्रिक्षित उम्र 5 वर्ष इंडो अमेरिकन स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता है और उनके गांव के सत्यप्रकाश उर्फ भीम पुत्र सतपाल, सोनम पुत्री सतपाल, मयंक पुत्र रविंद्र, वंश पुत्र सुनील, दिव्यांशी पुत्री सुनील इसी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद वैन बच्चों घर छोड़ने जा रही थी। उस दौरान वैन ने टैैंकर में टक्कर मार दी। जिसमें बच्चे व गाड़ी के चालक, परिचालक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में प्रिक्षित पुत्र कुलदीप, मयंक पुत्र रविंद्र, नितिन, सत्प्रकाश उर्फ भीम पुत्र सतपाल, दिवेश, दिव्यांशी पुत्री सुनील, गिरावड़ मेडिकल कॉलेज निवासी देव पुत्र सोमबीर, सोनम पुत्री सतपाल, वंश पुत्र सुनील, बिरधाना निवासी कंडेक्टर सोमबीर, बेरी निवासी चालक लाला घायल हो गए।


घायलों को राहगीरों की मदद से वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां से देव, वंश, भीम, सोमबीर व लाला को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में वंश की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि देर रात रोहतक के निजी अस्पताल में देव ने भी दम तोड़ दिया था। वहीं मंगलवार की अलसुबह बिरधाना गांव निवासी सोमबीर की मौत हो गई है। तीनों के शवों का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा दिया है।

स्कूल वैन ने सड़क पर खड़े दूध के टैंकर में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो बच्चों व वैन के परिचालक की भी मौत हो गई है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। शवों का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।  - नरेश कुमार, डीएसपी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed