फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The farmer ID helps in availing the benefits of agricultural schemes, says the SDM.

Jhajjar-Bahadurgarh News: फार्मर आईडी कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ लेने में सहायक एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The farmer ID helps in availing the benefits of agricultural schemes, says the SDM.
फोटो 74: गांव खेड़ी जट्ट में एग्रीस्टैक फार्मर आईडी कार्य का निरीक्षण करते अधिकारी।
बादली। एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता ने बताया कि रविवार को किसानों की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनाने का काम जारी रहेगा। किसान आईडी जल्द से जल्द बनवाकर विभागीय टीमों का सहयोग करें। पड़ोसी किसानों को भी आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। भविष्य में योजनाओं का लाभ एग्री स्टैक आईडी से ही मिलेगा।
विज्ञापन

बादली उपमंडल सहित जिलाभर में पिछले कई दिनों से डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में किसानों की एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाने का कार्य जोरों पर हैं। विभागीय अधिकारियों की टीमें गांव गांव पहुंचकर किसानों की आईडी बनाने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को गांव खेड़ी जट्ट में कार्यरत फार्मर आईडी कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी भैया राम और तकनीकी अधिकारी डॉ. रोहित की टीम ने एग्री स्टैक आईडी कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मर आईडी से इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
एसडीएम ने कहा कि फार्मर आईडी बनाने का मुख्य मकसद किसानों की पहचान को सुरक्षित करने और उन्हें सरकारी सेवाओं के लाभ तक पहुंच प्रदान करना है। प्रत्येक किसान की एग्री स्टैक फार्मर आईडी हो, इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि, क्षतिपूर्ति, खाद व बीज के अलावा कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ आदि एग्री स्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से दी जाएगी।

इन दस्तावेजों से बनेगी किसानों की फार्मर आईडी
एग्रीस्टैक आईडी बनवाने के लिए किसानों को मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, पिछली फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रति या जमीन से जुड़ी फर्द साथ लाना जरूरी है। किसान स्वयं भी पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed