{"_id":"69485c3bd9834e81e2012032","slug":"the-aqi-has-been-in-the-severe-category-for-the-past-week-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119680-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले एक हफ्ते से गंभीर श्रेणी में एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पिछले एक हफ्ते से गंभीर श्रेणी में एक्यूआई
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में सडक़ पर उड़ती धूल और निकलते वाहन। संवाद
बहादुरगढ़। क्षेत्र में ठंड और प्रदूषण ने मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। बीते एक हफ्ते से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। रविवार को एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में 354 दर्ज किया गया। प्रदूषण के साथ शीत लहर ने भी दस्तक दे दी है।
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में दिनभर धूल उड़ती रहती है। डिवाइडर के साथ मिट्टी जमी हुई है और नियमित पानी का छिड़काव नहीं होने से वाहनों की आवाजाही के साथ धूल के गुबार बन जाते हैं। औद्योगिक क्षेत्र के दुकानदार मुकेश कुमार, सतीश शर्मा, रमेश कुमार ने कहा कि उद्योगों और भारी वाहनों से निकलने वाला धुआं स्थिति को और गंभीर बना रहा है।
उन्होंने कहा कि टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर दिनभर कितनी धूल उड़ती रहती है इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। दिल्ली के दोनों ही बॉर्डरों से दोपहिया चालकों का निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं दुकानदार भी दिनभर धूल उड़ने के कारण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
पिछले एक हफ्ते का एक्यूआई रिकॉर्ड
दिसंबर एक्यूआई
15 409
16 309
17 345
18 358
19 394
20 340
21 354