फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sonologist is on leave, ultrasound will not be done in government hospital till July 30

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोनोलोजिस्ट छुट्टी पर, सरकारी अस्पताल में 30 जुलाई तक नहीं होंगे अल्ट्रासाउंड

Thu, 17 Jul 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sonologist is on leave, ultrasound will not be done in government hospital till July 30
झज्जर। सरकारी अस्पताल में अब मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच 30 जुलाई तक नहीं हो सकेगी। क्योंकि यहां के सोनोलॉजिस्ट 30 जुलाई तक छुट्टी पर हैं। ऐसे में अब मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच सरकारी अस्पताल में नहीं होगी। इसके लिए बाकायदा अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर नाेटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

गर्भवती व अन्य मरीजों के लिए निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच कराने की व्यवस्था तो है लेकिन अब इनको बाहर ही जांच करवानी होगी। सामान्य मरीजों काे अपनी जांच का खर्च स्वयं उठाना होगा। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 80 अल्ट्रासाउंड जांच होती है। गर्भवती महिलाओं की जांच निजी अस्पताल में एमओयू के तहत ही होगी। इसमें मरीज पर खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


सामान्य मरीजों को स्वयं खर्च कर करवाने होंगे अल्ट्रासाउंड
जिन मरीजों को पथरी या अन्य पेट की समस्याओं को लेकर अल्ट्रासाउंड जांच करवानी होगी, उनको निजी अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों पर जाना होगा। इसके लिए 800 से एक हजार रुपये की राशि मरीजों को खर्च करनी होगी। इससे पहले भी अल्ट्रासाउंड चिकित्सक लगभग एक माह की छुट्टी पर गए थे। तब भी मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए दिक्कतें आई थी। गर्भवती महिलाओं को छोड़कर बाकी मरीजों को बाहर से महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed