{"_id":"674a09a101d30446a101a0ce","slug":"notice-issued-to-three-officers-who-did-not-attend-the-samadhan-camp-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116020-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में उपस्थित न रहने वाले तीन अधिकारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: समाधान शिविर में उपस्थित न रहने वाले तीन अधिकारियों को नोटिस जारी
Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जुड़े। शुक्रवार को आयोजित हुए समाधान शिविर में गैर हाजिर रहने पर तीन विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
शिविर में उपायुक्त प्रदीप दहिया ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही समाधान किया। चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना, परिवार पहचान पत्र, सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्याएं लेकर नागरिक शिविर में पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर समाधान शिविर का आयोजन अब सुबह 9 से 11 बजे के बजाए सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच होगा। प्रत्येक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को समाधान शिविर में मौजूद रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त प्रत्येक समाधान शिविर के उपरांत शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले में आयोजित हुए समाधान शिविर में 20 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निदान किया गया।