{"_id":"66f266be68a661f4720b2cd8","slug":"mentally-disturbed-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-in-jhajjar-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: मानसिक रूप से परेशान चल रहे युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: मानसिक रूप से परेशान चल रहे युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Tue, 24 Sep 2024 12:44 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:44 PM IST
सार
मृतक की पहचान बाबेपुर निवासी 32 वर्षीय सतप्रकाश के रूप में हुई है। मृतक के भाई बेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले हार्ट अटैक से उसके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर के सुबाना चौकी क्षेत्र में आने वाले बाबेपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक रूप से परेशान होकर प्लॉट में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार वालों को पता चलने पर परिवार वाले युवक को लेकर झज्जर सिविल अस्पताल पंहुचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को शव सौंप दिया। मृतक की पहचान बाबेपुर निवासी 32 वर्षीय सतप्रकाश के रूप में हुई है। मृतक के भाई बेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि एक महीने पहले हार्ट अटैक से उसके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके चलते युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया था। इसके चलते सोमवार रात 9 बजे प्लॉट में लगे पोल पर उसके भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शादीशुदा था और दो बच्चे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
परिजन मृतक को रात दस बजे सिविल अस्पताल झज्जर लेकर पहुंचे थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इतफाकिया कार्रवाई की और पाेस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया हैं। -नमित कुमार, जांच अधिकारी, सुबाना चौकी।
विज्ञापन