फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   International Award Honored Nursing Officer Congratulated

Jhajjar-Bahadurgarh News: अंतरराष्ट्रीय अवाॅॅर्ड सम्मानित नर्सिंग ऑफिसर का किया अभिनंदन

Sun, 03 Mar 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
International Award Honored Nursing Officer Congratulated
झज्जर। नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत बबीता गुलिया को अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्लोबल इंपायर द्वारा हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया गया। एक नारी 100 पर भारी नामक अवाॅर्ड मिलने के बाद उनके गांव जहांगीरपुर में स्वास्थ्य कर्मियों व सामाजिक संस्थाओं के मौजिज लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में नेशनल एनजीओ इंडियन जागृति मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चैनसुख गुरहिया ने भी बबीता गुलिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बबीता गुलिया ने अल्प समय में सामाजिक व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करके अमिट छाप छोड़ी है। उनके जैसी शख्सियत को सम्मानित होते हुए देखकर दूसरे लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर बलराज सिंघल, नरेश गुरहिया, भजनलाल खोहाल व आयुष विभाग से डॉक्टर ज्योति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed