{"_id":"5eee50c78ebc3e433011376b","slug":"gender-checker-arrested-bahadurgarh-news-rtk560373548","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग जांच कराने वाले गिरोह का एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग जांच कराने वाले गिरोह का एक आरोपी काबू
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिंग जांच कराने के आरोप में कुलासी निवासी एक व्यक्ति को टिकरी बार्डर से काबू किया है। उसके खिलाफ थाना शहर में पीएनडीटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। लिंग जांच कराने के कार्य में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि गांव कुलासी निवासी चांद सिंह लिंग जांच कराने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। विभाग ने उसी दौरान एक टीम का गठन किया। आरोप है कि चांद सिंह नोएडा में ले जाकर लिंग जांच कराने के नाम पर 70 हजार रुपये लेता है। गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए डॉ. अचल त्रिपाठी सिविल सर्जन कम पीएनडीटी एक्ट के नोडल ऑफिसर ने टीम का गठन किया। इस टीम में डॉ. ममता वर्मा मेडिकल ऑफिसर, डॉ. संदीप मेडिकल ऑफिसर, क्लर्क अजय शामिल रहे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार तय योजना के तहत टीम ने गांव कुलासी निवासी चांद सिंह जोकि नोएडा के सेक्टर-49 में किसी डॉक्टर से लिंग जांच करवाता था उसे बहादुरगढ़ के साथ लगते टीकरी बार्डर नाका के पास से काबू किया गया। उसे एक डिकोय पेशेंट से उसका संपर्क कराया और उनके बीच जब लिंग जांच के लिए बात तय हुई और वह उसे लेकर जाने लगा तो उसे पुलिस की मदद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। आरोपी चांद सिंह के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ में पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं और वह कब से यह लिंग जांच कराने का कार्य कर रहा था।