{"_id":"66b7dd2a1b8a960a9e01ba24","slug":"gave-a-message-to-the-government-by-wearing-corona-kit-extended-the-strike-for-6-days-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112725-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 16 को लगाए जाएंगे ढाई लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 16 को लगाए जाएंगे ढाई लाख पौधे
Sun, 11 Aug 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 11 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिले भरे में 16 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत 2.50 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधरोपण की फोटो मेरी लाइफ एप या फिर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अभियान को जनमानस को भागीदार बनाया जाएगा।
डीसी ने कहा कि खाली पड़ी भूमि को चिन्हित करते हुए पौधारोपण की तैयारी की जा रही हैद्ध जिससे 16 अगस्त को आमजन के सहयोग से पौधरोपण कार्य संपन्न कराया जा सके। पौधरोपण के लिए गांवों में अमृत सरोवर, तालाब आदि जगहों पर पौधारोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के लिए ढाई लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है, जिसके चलते सरकारी विभागों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग, जनस्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संसाधन, खेल, विकास एवं पंचायत विभाग, मत्स्य, रोडवेज, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभागों में पौधारोपण की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।
मेरी लाइव एप पर ऐसे अपलोड करें फोटो
डीएफओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से मेरी लाइफ पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल पर पौधरोपण के बाद फोटो अपलोड की जाएगी। इसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सीधे मेरी लाइफ वेबसाइट पर जाकर भी फोटो अपलोड की जा सकती है। मेरी लाइफ एप पर सबसे पहले आईडी बनानी होगी। इस एक पर सरकारी कर्मचारी, सामान्य नागरिक व अन्य वर्गों में अकाउंट बनाया जा सकता है। अपनी कैटेगरी के अनुसार फाइल चयन करने के बाद मोबाइल नंबर के माध्यम आईडी बनाई जा सकती है। आईडी बनने के बाद न्यू एक्शन वाले लिंक पर क्लिक करते हुए फोटो अपलोड की जा सकती है। फोटो जियो टैग किया होना चाहिए।