{"_id":"6622a72ec007dfac0406f024","slug":"distance-of-10-stepscompleted-by-walking-one-kilometer-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106903-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 कदम की दूरी...एक किमी चलकर हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 कदम की दूरी...एक किमी चलकर हुई पूरी
Fri, 19 Apr 2024 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Apr 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
दूसरे रास्ते से रेलवे रोड पर जाने को कहते टै्रफिक पुलिसकर्मी।
बहादुरगढ़। रेलवे रोड पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने वन-वे की व्यवस्था की है। इसमें रेलवे स्टेशन की तरफ से आने वाले वाहनों को दिल्ली-रोहतक रोड की तरफ आने की एंट्री दी जा रही है लेकिन पुलिस की यह व्यवस्था न तो वाहन चालकों को और न ही यहां के दुकानदारों को रास आई। 10 कदम की दूरी तय करने के लिए एक किमी सफर तय करना पड़ा। इस व्यवस्था पर दुकानदारों ने सवाल खड़े किए हैं। कुछ दुकानदारों ने कहा कि पुलिस को मार्ग वन-वे करने की बजाय रेलवे रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाना चाहिए क्योंकि 60 फुट चौड़े इस मार्ग पर 30 से 40 फुट तक कब्जा है।
रेलवे रोड के मुंहाने पर वन-वे के लिए बेरिकेडिंग भी की गई है। शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस के उच्चाधिकारी सड़कों पर उतरकर व्यवस्था बनाने लगे थे। शाम होते-होते रेलवे रोड को वन-वे कर दिया गया। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने स्वयं रेलवे रोड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा और यहां तैनात पुलिसकर्मियों को भी उचित निर्देश दिए लेकिन यह व्यवस्था न तो रेलवे रोड के दुकानदारों को और न ही पैदल व वाहन चालकों को समझ आई।
दवा लेने के लिए होना पड़ा परेशान
वाहन चालक महावीर पार्क कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार, बराही रोड निवासी विनोद कुमार भी शाम 5 बजकर 15 मिनट पर रोहतक रोड की तरफ से रेलवे रोड पर अपने काम के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें रेलवे रोड पर जाने से मना कर दिया और नाहरा-नाहरी मार्ग से होते हुए रेलवे रोड पर जाने के लिए कहा। सुरेंद्र ने बताया कि वे रेलवे रोड के मुंहाने पर स्थित एक केमिस्ट स्टोर से दवा लेने के लिए जा रहे थे। दिल्ली-रोहतक रोड मोड़ से केमिस्ट स्टोर 10 कदम दूरी पर ही था, लेकिन यहां से दवा लेने के लिए उन्हें एक किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी। इससे उन्हें न केवल मानसिक परेशानी हुई बल्कि आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जब सड़कों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी हैं तो लोगों को परेशान करने के बजाय दुकानों के आगे बढ़े अतिक्रमण और सड़कों बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
शहर का प्रमुख बाजार है रेलवे रोड
शहर का रेलवे रोड (पालिका बाजार) प्रमुख है। रेलवे स्टेशन, अनाज मंडी, काठ मंडी, ट्यूशन सेंटर भी इसी मार्ग है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन इस मार्ग से होता है। दुपहिया, कार व अन्य वाहनों में लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार की शाम भी नजारा कुछ ऐसा ही रहा। लोग सामान खरीदने के लिए रेलवे रोड मोड़ पर पहुंचे। मगर टै्रफिक पुलिस कर्मियों ने उन्हें दूसरे रास्ते से रेलवे रोड पर पहुंचने की नसीहत दे दी। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसमें न केवल युवा, बुजुर्ग, महिलाएं बल्कि विद्यार्थी भी शामिल रहे।
वर्जन...
रेलवे रोड पर हर दिन बनने वाली जाम की स्थिति से निपटने के लिए वन-वे किया गया। यदि यह व्यवस्था कारगर सिद्ध होती है तो इसे लागू किया जाएगा। अन्यथा इसे हटाया जाएगा।
-विकास कुमार, एसएचओ, टै्रफिक पुलिस बहादुरगढ़।