फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Despite the assurance of the administration, the youth's fast continues

प्रशासन के आश्वासन के बाद भी युवाओं का अनशन जारी

Fri, 19 Aug 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Despite the assurance of the administration, the youth's fast continues
जहांगीरपुर गांव में दो युवाओं का अनशन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिकारियों की टीम ने भी गांव में पहुंचकर समस्याओं पर मंथन किया और रिपोर्ट तैयार करने के बाद अनशन समाप्त करने का अपील की लेकिन ग्रामीण समाधान होने तक अनशन पर बैठे रहने पर अड़े रहे। अनशन पर बैठे युवाओं का समर्थन देने के लिए जहांगीरपुर के साथ-साथ आसपास के गांवों के ग्रामीण भी पहुंचे।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे दीपक शर्मा और अनिल कादयान का कहना है कि गांव के बीचों बीच बने गंदे पानी के तालाब को पक्का करने के बाद पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं और पाहसौर गांव तक रास्ते को पक्का करवाया जाए। दोनों मांगों के पूरा होने या फिर लिखित आश्वासन के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा। जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वे अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगे। दोनों समस्याएं गांव में वर्षों पुरानी हैं और बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को समाधान के लिए गुहार लगाई जा चुकी हैं। गांव में समस्याओं का जायजा लेकर पंचायती राज से एक्सईन संजीव कुमार, पीडब्ल्यूडी से नरेंद्र, एसडीओ विजय यादव व बीडीपीओ उमेद सिंह ने ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed