फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Crop burnt due to breaking of electric wire and falling in the field, farmers stopped repair work

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से फसल जली, किसानों ने मरम्मत का काम रोका

Fri, 07 Apr 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Crop burnt due to breaking of electric wire and falling in the field, farmers stopped repair work
बहादुरगढ़। विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से गांव मांडोठी में किसानों की 36 बीघे की फसल में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन काफी फसल नष्ट हो गई। किसानों ने फसल का मुआवजा मांगा है। विद्युत निगम के एक्सईएन ने पहुंचकर किसानों को मुआवजे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मांडोठी गांव में वीरवार को बिजली की ट्रांसमिशन लाइन का तार टूट गया और वह खेत में खड़ी गेहूं की फसल और भूसे में गिर गया। इससे फसल में आग लग गई। सूचना पाकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे और प्रयास शुरू किए, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। 36 बीघे फसल आग की भेंट चढ़ गई। किसान नेता रमेश दलाल भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद किसानों ने ट्रांसमिशन लाइन की मरम्मत का काम रोक दिया। किसान नेता रमेश दलाल ने 25 क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं और 40 क्विंटल प्रति एकड़ भूसे का मुआवजा मांगा है। किसानों का कहना है कि हर बार बिजली की तारों के कारण हादसा होता है लेकिन विभाग उनकी सुनवाई नहीं करता। अब जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक काम नही होने देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने एक्सईएन को सुनाई खरी खोंटी
मौके पर पहुंचे ट्रांसमिशन एक्सईएन संजय यादव को किसानों ने उन्हें जमकर खरी खोंटी सुनाई। कहा कि आए दिन तार टूटने से फसल जल रही है लेकिन विभाग कुछ नहीं कर रहा। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसानों की फसल के नुकसान का अससमेंट करवाकर उन्हें पूरा मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed