{"_id":"62718cd41a76832f6735b576","slug":"three-killed-in-two-road-accidents-in-bahadurgarh-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: दो सड़क हादसों में मामा-भांजा सहित तीन की मौत, पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहादुरगढ़: दो सड़क हादसों में मामा-भांजा सहित तीन की मौत, पसरा मातम
Wed, 04 May 2022 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 01:43 AM IST
सार
बादली-बुपनिया मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर भिडे़ तो वहीं जरदकपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
लक्ष्य का बचपन का फोटो। सोनू का फाइल फोटो, प्रवीण का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ के बादली क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में मामा भांजा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। भांज घर का इकलौता चिराग था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा था। बादली-बुपनियां रोड पर सोमवार देर शाम शनि मंदिर के पास हुई दुर्घटना में बादली गांव के रहने वाले सोनू पुत्र रामचंद्र और उसके 14 वर्षीय भांजे लक्ष्य पुत्र सत्यवान की मौत हुई है।
विज्ञापन
सोनू अपने भांजे लक्ष्य के साथ राजस्थानी ग्वालों से दूध लेकर मोटर साइकिल से घर लौट रहा था। उनकी बाइक शनि मंदिर के सामने बाइक की एक ट्रैक्टर से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें सोनू और लक्ष्य को गंभीर चोटें आईं। दोनों को राहगीरों की मदद से झज्जर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
यहां डाक्टर ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्य की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया, जहां इलाज के दौरान लक्ष्य की भी मौत हो गई। लक्ष्य घर का इकलौता बेटा था। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने हादसे का कारण बने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश में पुलिस जुटी है। दोनों शव के पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सोनू के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार की सुबह झज्जर अस्पताल में हुआ और लक्ष्य के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में दोपहर बाद किया गया। मामले में बादली थाना पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। बादली थाने से जांच अधिकारी कृष्ण और अशोक ने बताया कि ट्रैक्टर को मौके से कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञाच ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
ड्यूटी से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
बादली। दूसरी घटना बहादुरगढ़ रोड पर जरदकपुर गांव के पास हुई। एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव लुकसर के निवासी मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। गांव लुकसर निवासी प्रवीण (34) पुत्र नरेश कुमार बहादुरगढ़ में नौकरी करता था। वह सोमवार सुबह ड्यूटी गया था।
शाम को छुट्टी होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अपने गांव लुकसर से थोड़ा ही पहले जरदकपुर के पास किसी वाहन की टक्कर लगी और प्रवीण सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
ग्रामीणों की सूचना पर प्रवीन के चाचा विजय मौके पर पहुंचे तब तक प्रवीन की मौत हो चुकी थी। मौके पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। सूचना मिलने पर बादली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की सहमति से शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया।
मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। बादली थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि विजय के चाचा विजय पुत्र ईश्वर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।