फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cloth merchants committed robbery due to debt; four nabbed.

Agra News: कर्ज होने पर कपड़ा व्यापारियों ने की थी लूट, चार दबोचे

Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Cloth merchants committed robbery due to debt; four nabbed.
आगरा। कमला नगर में 25 अगस्त की आधी रात पोशाक कारोबारी आनंद गुप्ता से ढाई लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें दो कपड़ा व्यापारी हैं जबकि दो मुखबिरी करने के आरोपी हैं। व्यापारियों ने कर्ज से परेशान होकर लूट की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस रविवार को खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

कमला नगर के जी ब्लॉक निवासी आनंद गुप्ता दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। अपने कर्मचारी को घर छोड़ने के बाद घर की गली में पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा तानकर ढाई लाख रुपये, दो मोबाइल और टैबलेट से भरा थैला लूट ले गए। एक बदमाश ने मास्क तो दूसरे ने कैप लगा रखी थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बदमाश वारदात कर हाईवे की तरफ से बाइक लेकर गए थे। बदमाशों ने रावतपाड़ा से व्यापारी का पीछा किया था। एक जगह पर चेहरे भी आ गए। बाइक का नंबर भी मिल गया। पुलिस ने पड़ताल की तो सुराग भी हाथ लग गए।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मथुरा से दो लोग पकड़े गए हैं। वह कपड़ा व्यापारी हैं। वहीं दो लोग बाजार से ही हिरासत में लिए गए। दोनों पोशाक कारोबारी की दुकान के सामने ही काम करते हैं। कपड़ा व्यापारियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उन पर कर्ज हो गया था। कर्जदार रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर लूट की साजिश रची। इसके लिए पोशाक कारोबारी की दुकान के पास काम करने वाले युवकों से बात की। उन्हें लग रहा था कि रकम ज्यादा मिल जाएगी। मगर ऐसा नहीं हो सका। वह कैमरे कैद भी हो गए। काॅल डिटेल से भी पुलिस को सुराग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed