{"_id":"69eae3f804c1587d3b033073","slug":"man-murdered-in-village-mandothi-in-bahadurgarh-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: मांडोठी में मकान में घुसे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bahadurgarh: मांडोठी में मकान में घुसे व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
Fri, 24 Apr 2026 09:01 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Apr 2026 09:01 AM IST
सार
मृतक कृष्ण मांडोठी गांव का रहने वाला है और खेती बाड़ी का काम करता था। मामले में सामने आया है कि वीरवार की सुबह कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट में उसे काफी चोटें आई थी।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव मांडोठी में मकान में घुसे 45 वर्षीय कृष्ण की पीट पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना आसौदा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मृतक कृष्ण मांडोठी गांव का रहने वाला है और खेती बाड़ी का काम करता था। मामले में सामने आया है कि वीरवार की सुबह कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट में उसे काफी चोटें आई थी। उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान कृष्ण ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए। बयान के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक कृष्ण दो बच्चों का पिता था। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के संबंध में फिलहाल पुलिस कोई पुष्टि नहीं कर रही। चर्चा है कि मृतक किसी मकान में घुसा था। उसी शक में उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसकी जान चली गई। असल वजह जांच का विषय है।
विज्ञापन
शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -नरेश कुमार, एसएचओ, आसौदा थाना, बहादुरगढ़।