फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   abuse, uncle, bad habbit, jhajjar

पापा अंकल मेरे साथ गंदी हरकत करते हैं

Sat, 06 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sat, 06 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
abuse, uncle, bad habbit, jhajjar
एमएमएस - फोटो : Desk
क्षेत्र के एक निजी स्कूल में केजी में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची के साथ स्कूल बस के ही परिचालक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची ने बातों ही बातों में यह घटना जब परिजनों को बताई, तो वह सुनकर स्तब्ध रह गए। परिचालक की हरकत से आक्रोशित परिजन एसपी के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। परिजनों ने साथ ही आरोपी परिचालक पर कार्यवाही की मांग भी की। मामले को एसपी ने तुरत ही संज्ञान लेते हुए एक व्यक्ति को थाने बुलवाया और पीड़िता को बुलाकर उसकी शिनाख्त भी करानी चाही, लेकिन पीड़िता ने मामले में किसी और के संलिप्त होने की बात कही। पुलिस विभिन्न पहलुओं को देखते मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी महिलाओं, युवतियों और मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसमें बहुत कुछ शिक्षा और लालन-पालन में कमी का होना झलक हो रहा है। बस परिचालक द्वारा मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी करने की बात हालांकि अभी साबित नहीं हुई है। फिर भी इतनी बड़ी बात सामने आना लोगों की ओछी मानसिकता को दर्शा रही है। शहर में यह वाक्या पूरे दिन शहर में चर्चा का विषय भी रहा और लोग रह-रहकर आरोपी व्यक्ति को कोसते दिखाई दिए।
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद तुरंत कार्यवाही अमल में लाई गई है। शनिवार को पीड़िता जब आरोपी की पहचान कर लेगी तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मासूम बच्ची के सामने जिस व्यक्ति को आरोपी बनाकर पेश किया था उसकी मामले में कोई भी संलिप्तता होने से बच्ची ने साफ इनकार किया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को देखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयाचंद, एसएचओ, थाना झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed