{"_id":"59fcc38b4f1c1b60678b9033","slug":"51509737355-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालड़ी गांव के खेतों में संदिग्ध हालातों में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पालड़ी गांव के खेतों में संदिग्ध हालातों में लगी आग
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पालड़ी गांव के खेतों में लगी आग, इंधन जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव पालड़ी निवासी दो किसानों के खेतों में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में दोनों किसानों के खेतों की करीब 80 मण सूखी कड़बी जलकर राख हो गई। किसानों ने हजारों के नुकसान का अंदेशा जताकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। पालड़ी निवासी किसान सुरेश और राजपाल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उनके खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पड़ोसी किसान सीताराम ने खेतों में आग लगने की उनको सूचना दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती चली गई। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक कड़बी व अन्य इंधन जलकर राख हो चुका था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बाद में आग को फै लने से रोका।