फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   युवकों को पशुओं के साथ क्रूरता रोकनी पड़ी महंगी, केस दर्ज

युवकों को पशुओं के साथ क्रूरता रोकनी पड़ी महंगी, केस दर्ज

Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
युवकों को पशुओं के साथ क्रूरता रोकनी पड़ी महंगी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पशुओं के साथ क्रूरता रोकने की कोशिश कई युवकों को भारी पड़ गई। पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवकों पर चालकों के साथ मारपीट करने एवं वाहनों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम हरियाणा के महम क्षेत्र से कटड़ों से भरी पांच गाड़ियां दिल्ली की गाजीपुर मंडी के लिए रवाना हुई थी। बहादुरगढ़ के रास्ते झाड़ौदा बार्डर क्रास करके जब ये वाहन नाले के रास्ते टीकरी गांव की ओर जा रहे थे तो कुछ युवकों ने शक के आधार पर वाहनों को रुकवा लिया। युवकों ने गाड़ियों की जांच की तो उनमें करीब डेढ़-डेढ़ दर्जन कटड़े भरे हुए थे।
विज्ञापन

मवेशियों की हालत देखकर ग्रामीण क्षेत्र के उक्त युवकों में रोष पनप गया और युवकों ने पिकअप गाड़ियों के डाले खोलकर पशुओं को मुक्त कराने का प्रयास किया। इस पर वाहनों में मौजूद चालक, परिचालकों के साथ युवकों का विवाद हो गया। युवकों ने पशुओं को निर्ममतापूर्वक ले जा रहे उक्त चालकों की जोरदार धुनाई कर दी। इसके बाद तमाम चालक फरार हो गए और गाड़ियों से मुक्त होकर कटड़े एवं भैंसे खेतों की ओर भाग गए। वहीं, मामले में हरिदास नगर थाना पुलिस ने पशुओं को ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय दिल्ली के किराड़ी निवासी शौकीन के बयान पर पशुओं को मुक्त कराने वाले युवाओं पर ही केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौकीन का कहना है कि वे कटड़ों को गाजीपर मंडी में बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। यहां नाले के रास्ते गीतांजली कालोनी के पास कुछ युवकों ने उनके साथ आकर मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह, उसका भाई दिलशाद व ममेरा भाई सैफ अली घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कार्यवाही की निंदा
इधर, इलाके के पशु प्रेमियों एवं गोरक्षा में सक्रिय लोगों ने इस घटना की निंदा की है। नवीन दलाल, नवीन और राजू ने कहा कि तस्करी हो या खरीद फरोख्त, राजस्थान एवं हरियाणा से भरी हुई पशुओं की ज्यादातर गाड़ियां बहादुरगढ़ के रास्ते ही दिल्ली एवं यूपी की ओर जाती हैं। अक्सर इस तरह के वाहन पकड़े जाते हैं। जिनमें पशुओं को ठूंस ठूंस कर भरा जाता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को इन लोगों का साथ देना चाहिए। मगर इसके विपरीत पशुओं को बचाने वाले युवकों पर ही केस दर्ज करना निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed