{"_id":"5c97d7c4bdec22142f01ab9b","slug":"141553455044-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अपराध शाखा पुलिस (सीआईए-1) की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग दो टीमों ने दो युवकों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ आरोपी को बहादुरगढ़ सिटी एरिया से काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम साहिल निवासी पंचमुखी चौक लाइनपार बहादुरगढ़ बताया। उसके खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। वहीं सीआईए-टू बहादुरगढ़ की एक टीम रोहद बाईपास रोहतक-दिल्ली रोड पर तैनात थी। टीम द्वारा शक पर एक युवक को काबू किया गया। मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरमीत उर्फ बंसल निवासी रोहद, जिला झज्जर के तौर पर हुई। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।