फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   corona positive

जिले में मिले 11 और पाजिटिव केस

Wed, 12 Aug 2020 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona positive
जिले में मंगलवार को 11 कोरोना पाजिटिव केस मिले। जबकि 10 लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट 90.9 प्रतिशत रहा। मंगलवार को मिले 11 पॉजिटिव केस मिलाकर अब तक 920 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 836 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल बारह की मौत हो चुकी है और अब 72 पॉजिटिव केस फिलहाल एक्टिव हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संक्रमित मिले लोगों में छोटूरामनगर, दयानंद नगर की गली नंबर-2, विकासनगर की गली नंबर-14, काठ मंडी, गांव लुकसर, गांव जाखोदा, महावीर पार्क की गली नंबर-3, माडल टाउन की गली नंबर-7 और गांव कानोन्दा निवासी एक-एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अग्रवाल कॉलोनी की शिव मंदिर वाली गली के रहने वाले दो लोगों को संक्रमण हुआ है। इनमें से छह लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पांच को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मंगलवार को संक्रमित होने पर जिन लोगों को डिस्चार्ज किया गया उनमें झज्जर के लाल खानिया मोहल्ला, यादव कॉलोनी झज्जर, गांव अच्छेज और गांव कुलाना निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। डिस्चार्ज हुए बाकी लोग बहादुरगढ़ क्षेत्र के हैं। इन लोगों में ओमैक्स सिटी के टावर नंबर-6, लाइन पार की वत्स कालोनी, धर्म विहार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और गांव जाखोदा निवासी एक-एक व्यक्ति है।
विज्ञापन

35377 की हो चुकी जांच
जिले में मंगलवार तक 35377 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनमें से 874 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 34109 की निगेटिव आई। जबकि 394 लोगों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले के 920 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अब तक 507 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेट किया गया और 413 लोग होम आइसोलेट किए गए। फिलहाल 72 एक्टिव पेशेंट हैं और 836 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय दहिया के अनुसार, अब तक जिले के 12 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 37 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं और 35 संक्रमितों को उनके घरों में ही रखा गया है। मंगलवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.5 फीसदी और रिकवरी रेट 90.9 फीसदी रहा। मंगलवार तक जिले के कुल 99522 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक कुल 7496 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 7297 की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 199 लोग फिलहाल सर्विलांस पर हैं। मंगलवार को जिले में टेसं्िटग रेशो 3214 व्यक्ति प्रति लाख रहा। अब तक जिले के 17696 लोग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का एप आरोग्य सेतु अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed