{"_id":"64e90725875180624700d175","slug":"asha-workers-burnt-the-effigy-of-deputy-chief-minister-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2992-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आशा वर्करों ने उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आशा वर्करों ने उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका
Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी हैं। शुक्रवार को उन्होंने लघु सचिवालय से लेकर राव तुलाराम चौक तक जोरदार विरोध प्रदर्शन कर उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया।
शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान नीता और सविता न की। संचालन सह सचिव सविता ने किया।राज्य के उपाध्यक्ष प्रवेश सीटू की जिला सचिव किरण मीटिंग को संबोधित करते हुए बताया कि हड़ताल लगातार 18वें दिन में प्रवेश कर गई, लेकिन सरकार की तरफ से बातचीत का कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है। सरकार को जल्द से जल्द आशा वर्करों की मांगों और समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जच्चा-बच्चा मृत्यु दर पहले से ही 14 प्रतिशत बढ़ चुका है। आशा वर्करों की हड़ताल के चलते यह और भी ज्यादा बढ़ने की संभावनाएं हैं सरकार को हठधर्मिता छोड़कर बातचीत के रास्ते पर आना चाहिए । उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को हरियाणा की आशा वर्कर्स विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार समय रहते यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करें। सरकार जानबूझकर हड़ताल को लंबा खींचका चाहती हैं। शुक्रवार को धरने को किसान सभा के नेता कॉमरेड राजीव जून, नेता रमेश जाखड़,मुकेश खरब व सीटू जिला प्रधान सरोज सचिव, किरण, सीमा झज्जर, संतोष, मीना कुमारी, परवीन, सुदेश,अंजू , गीता, मनीषा, निर्मला, सोनिया सर्व कर्मचारी संघ का जिला का प्रधान रामवीर, सचिन विष्णु दत्त जांगड़ा आदि ने संबोधित किया।