फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गर्मी शुरू होते ही वार्ड-20 की दो कालोनियों में गहराया पेयजल संकट

गर्मी शुरू होते ही वार्ड-20 की दो कालोनियों में गहराया पेयजल संकट

Sun, 08 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गर्मी शुरू होते ही वार्ड-20 की दो कालोनियों में गहराया पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गर्मी शुरू होते ही वार्ड-20 की नई बस्ती और लालचंद कालोनी में पेयजल संकट गहरा गया है। बीते तीन-चार दिनों से इन कॉलोनियों में पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे यहां के लगभग तीन हजार लोग परेशान हैं। महिलाओं को इधर-उधर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पानी की आपूर्ति सही ढंग से न होने के कारण लोगों में रोष बना हुआ है। महिलाओं ने मांग की है कि कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था को सुधार जाए, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नई बस्ती और लालचंद कॉलोनी में लगभग 800 घर हैं। आबादी के हिसाब से देखा जाए तो यहां पर करीब तीन हजार लोग निवास करते हैं और शहर की सबसे पुरानी कॉलोनी है। पानी की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। सप्ताह भर पहले तक पानी सही समय पर आता था मगर जैसे ही गर्मी बढ़ी अब पानी सप्लाई का शेडयूल भी बिगड़ गया है। पानी न आने के कारण लोगों को सबमर्सिबल व अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। महिलाओं को आसपास से भी पानी सिर पर ढोकर लाना पड़ रहा है। पीने का पानी तो महिलाएं सिर अनाज मंडी में टैंकर से लेकर आती हैं, जबकि नहाने के लिए पानी लोग सबमर्सिबल का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहती हैं कॉलोनी की महिलाएं
10-15 मिनट ही आ रहा है पानी
लालचंद कॉलोनी निवासी भावना कहती हैं कि अभी तो गर्मी भी सही ढंग से शुरू नहीं हुई है। पानी की किल्लत खड़ी होने लगी है। तीन-चार दिनों से कालोनी में पानी की सप्लाई केवल 10-15 मिनट ही हो रही है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी शुरू होने से पहले खोजना चाहिए समाधान
महिला सरोज का कहना है कि सर्दी खत्म हुई नहीं कि कालोनी में पेयजल समस्या आने लगी है। पेयजल विभाग को गर्मी शुरू होने से पहले ही समस्या का समाधान खोजना चाहिए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी न आए।
हर बार होती है पानी की किल्लत
शकुंतला का कहना है कि हर बार गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत होती है। फिर भी जन स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाता। जब लोगों का गुस्सा बढ़ जाता है इसके बाद समस्याओं को कम करने का हल निकालने की कोशिश की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए।
सबमर्सिबल के सहारे चला रहे हैं काम
बुजुर्ग महिला कमला कहती है कि तीन-चार दिनों से पानी सप्लाई न आनेे के कारण लोगों को घरों में लगे सबमर्सिबल के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर के समय जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से थोड़ी देर पानी की सप्लाई की गई है। मगर वह नाकाफी थी।


अधिकारी बोले
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता श्रीकिशन का कहना है कि उनके पास फिलहाल इस तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है और यदि समस्या है तो जूनियर अधिकारियों को इस बारे में चेकिंग के लिए कहा जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। गर्मी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग पहले ही से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed