फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांचा 45 मरीजों का स्वास्थ्य

निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांचा 45 मरीजों का स्वास्थ्य

Mon, 05 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
निशुल्क चिकित्सा शिविर में जांचा 45 मरीजों का स्वास्थ्य
शिविर में 45 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रविवार को गांव लोहरवाड़ा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान करीब 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में डॉ. दिनेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव व उपाय के तौर-तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से पुराने रोगों से निजात मिल सकती है। स्वच्छ तन में ही निर्मल मन वास करता है। इसलिए स्वच्छता को अपनाएं। उन्होंने नियमित दिनचर्या अपनाने, बीमारियों की समय-समय पर जांच करवाने पर बल दिया। उन्होंने भोजन को खूब चबाकर खाने की सलाह दी ताकि जल्द पच सके और उसमें शामिल पौष्टिक तत्व शरीर को ऊर्जा दे सकें। इस दौरान उन्होंने करेला, नीम, आंवला जैसे आयुर्वेदिक चीजों का नियमित रूप से सेवन करपर भी बल दिया गया। शिविर के आयोजन में रामकिशन, सुंदर, सुरेंद्र, लीला, राजबाला, रवि, दीपक बंसल, कृष्ण अग्रवाल, बिमला, संतरो देवी, चंद्रकला आदि का योगदान रहा।

फोटो- 13
गांव लोहरवाड़ा में नि:शुल्क जांच शिविर में जांच करते हुए चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed