{"_id":"5ac92a4d4f1c1b051d8b5397","slug":"161523133005-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गेहूं की फसल राख
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली(झज्जर)।
बुपनिया गांव में बिजली के तारों ने एक किसान की गेहूं की फसल राख बना दी। शनिवार की दोपहर खेतों में बिजली की तारों से एक चिंगारी निकली और देखते ही देखते एक एकड़ की तैयार गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी को भी बुलाया गया। मगर जब तक गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार बुपनिया के किसान कृष्ण पुत्र हुकुम की गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी थी। कृष्ण का खेत जरदकपुर रोड पर है। शनिवार की दोपहर एक बजे उसके खेत में आग लग गई। आग लगने के सूचना मिलते ही ग्रामीण खेतों की ओर भागे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी बहारदुरगढ़ फायर ब्रिगेड को भी दी गई और किसानों ने अपने स्तर पर आग पर नियंत्रण का हर संभव प्रयास किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से जमीन को उखाडने का काम करते हुए आग को अन्य खेतों में फैलने से रोकने का प्रयास किया। निजी ट्यूबवेल चलाकर भी आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया। मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। ग्रामीणों ने बिजली के कनेक्शन को भी काट दिया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। मगर जब तक कृष्ण की एक एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।