फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रैफिक से निपटने के लिए अब फिर बनेगा शहर का मास्टर प्लान

ट्रैफिक से निपटने के लिए अब फिर बनेगा शहर का मास्टर प्लान

Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक से निपटने के लिए अब फिर बनेगा शहर का मास्टर प्लान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने व आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा फिर से मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। मास्टर प्लान पर इस माह के अंत तक धरातल पर कार्य होता दिखेगा। पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए आईपीएस शशांक कुमार खुद कमान संभाल रहे हैं। आईपीएस शशांक अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान भी शहर को काफी हद तक जाम से मुक्ति दिलाने में कामयाब हो गए थे। लेकिन उनके तबादले के चलते मामला अधर में लटक गया। लेकिन अब आईपीएस शशांक फिर से शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए होमवर्क करने में जुटे हुए हैं।

यहां है अधिक समस्या
जाम को लेकर वैसे तो शहर के अधिकांश हिस्सों में जाम की समस्या बनी रहती है। लेकिन शहर के पुराना बस स्टैंड, डा. अंबेडकर चौक, सिलानी गेट व राव तुलाराम चौक पर जाम की अधिक समस्या है। इन जगहों पर शायद ही ऐसा कोई समय दिन में होता है, जब शहरवासी जाम में न फंसते हों। इन स्थानों पर जाम की वजह से आए दिन वाहन चालकों के बीच झगड़े भी होते रहते हैं।
विज्ञापन


ये हैं जाम के कारण
शहर में जाम की स्थिति के लिए दुकानदारों के द्वारा किया गया अतिक्रमण मुख्य कारण है। कुछ दुकानदारों के द्वारा सामान दुकानों से 10 फीट बाहर तक सड़क पर रखा जाता है, जिसके चलते सड़क बिल्कुल संकरी बन जाती है। वहीं दूसरा मुख्य कारण निजी बस चालकों के द्वारा पुराना बस स्टैंड, डा. अंबेडकर चौक, सिलानी गेट व राव तुलाराम चौक पर अवैध रूप से काफी देर तक खड़ा रखा जाता है। जिस वजह से भी यहां जाम की स्थिति बनती है। वहीं, शहर में लोगों के द्वारा गाड़ियां बीच सड़क पार्क करने की वजह से भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमणकारियों पर कसा जाएगा शिकंजा
शहर में सबसे पहले अतिक्रमणकारियों पर पुलिस के द्वारा शिकंजा कसा जाएगा। इस अभियान में नगरपालिका को भी पुलिस विभाग अपनी टीम में शामिल करेगा। पहले चरण में दुकानदारों को चेतावनी दी जाएगी तो दूसरे चरण में अतिक्रमणकारी दुकानदारों के मौके पर चालान काटे जाने के साथ-साथ सामान को भी जब्त किया जाएगा। पुलिस का यह कदम बड़ा ही कारगत साबित होगा।

अवैध पार्किंग पर थमाया जाएगा चालान
शहर में गाड़ियों को अवैध रूप से बीच सड़क पार्क करने पर उन्हें चालान थमाया जाएगा। विवाद से बचने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर खड़ी गाड़ी का पहले फोटो करेंगे, उसके बाद उसका चालान किया जाएगा। वहीं शहर में अवैध स्टैंड बनाने वाले निजी बस चालकों के खिलाफ भी पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा। निजी बस चालकों को बाईपास से आने-जाने को लेकर आईपीएस शशांक डीसी सोनल गोयल से मुलाकात करेंगे। इसके बाद इस कदम पर फैसला लिया जाएगा।


वर्जन
शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए कुछ प्रभावी कदम इस महीने के अंत तक उठाये जाएंगे। शहर अगर जाम मुक्त होगा तो इसमें दुकानदारों को भी फायदा होगा। शहर के आमजन के हित में यह अभियान बेहद आवश्यक है। वे इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।
- शशांक कुमार सावन, एएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed