फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Youth killed in bloody clash in Surya Nagar

Hisar News: सूर्य नगर में खूनी संघर्ष में युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in bloody clash in Surya Nagar
हिसार। सूर्यनगर में सोमवार दोपहर दो पक्षाें में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक गुट के 27 वर्षीय अनिल की मौत हो गई। जबकि दूसरे गुट का प्रेम विवाह करने वाला विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों ने आरोप है कि मोहल्ले के ही पांच-छह युवकों ने तेज धारदार हथियारों से वार कर अनिल कुमार को घायल कर दिया। बाद में दो युवक जमीन पर खून से लथपथ पड़े अनिल को उठाकर डाबड़ा चौक के पास एक निजी अस्पताल में ले गए। देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सूर्यनगर के विजय कुमार ने बताया कि वह शिव कॉलोनी में सैलून चलाता है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह दुकान पर था।
विज्ञापन


इसी दौरान अनिल, गोलू व तीन-चार युवक आए और बिंडे से सैलून का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। विजय ने बताया कि उसने मोहल्ले की एक युवती ने परिजनों की सहमति से 19 जून 2023 को लव मैरिज की थी। हमलावर इस शादी से खुश नहीं हैं। वे उसे पहले भी धमकी दे चुके हैं। सूर्यनगर चौकी प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि झगड़े में एक गुट के युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे गुट का एक युवक घायल हो गया। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed