फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman arrested for demanding 7 million rupees to withdraw a rape case through blackmail

Hisar News: ब्लैकमेल कर दुष्कर्म केस को रद्द कराने के नाम पर 70 लाख रुपये मांगने वाली महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for demanding 7 million rupees to withdraw a rape case through blackmail
हिसार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। 
हिसार। पुलिस ने ब्लैकमेल कर 70 लाख रुपये की मांग करने के मामले में आरोपी रामपुरा मोहल्ला निवासी सुमन को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने से जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म के आरोपों से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करवाई हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार महिला उक्त मामले को रद्द करवाने के नाम पर उससे 70 लाख रुपये की मांग कर रही थी और पैसे नहीं देने पर मामले में कार्रवाई करवाने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने महिला की तरफ से की जा रही पैसों की मांग व कथित ब्लैकमेलिंग के संबंध में थाना सिविल लाइन में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने एक्सटॉर्शन व ब्लैकमेलिंग के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान महिला आरोपी सुमन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed