फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wait for the list, don't confirm anything yet

सूची के लिए इंतजार करिये, अभी किसी का पक्का मत मानें : रणजीत सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Wait for the list, don't confirm anything yet
हिसार। बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सूची के लिए इंतजार करिये, अभी किसी का पक्का मत मानें। पैनल तय होने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। दस-दस सर्वे कराने के बाद टिकट फाइनल होती है। ग्राउंड रिपोर्ट के बाद ही भाजपा टिकट दे रही है। सीएम के अलावा किसी को पता नहीं होता। मैं हिसार में 5 तारीख को आने का अपना क्रम जारी रखूंगा। हिसार के लोगों से इतने लंबे समय से चल आ रहे संवाद को बंद नहीं करेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से आयोजित बिजली पंचायत में पहुंचे बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन में चुनाव लड़ने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गठबंधन को लेकर मैं तो मीडिया से ही जानकारी पा रहा हूं। सरकार के कार्यकाल में हम लाइनलॉस को 10.72 पर ले आए हैं। अगले माह तक इसे एकल संख्या में ले आएंगे। उन्होंने कहा कि हिसार व अंबाला जेल को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए तैयारी चल रही है। कुछ जगह चिह्नित की गई हैं। फाइनल होने के बाद काम शुरू करा देंगे। बिजली पंचायत में 66 से अधिक समस्याएं व मांगे रखी गईं। जिलों की लगभग 20 पंचायतों द्वारा सामूहिक कार्यों की मांग रखी गई। इस अवसर पर बरवाला विधायक जोगीराम सिहाग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed