{"_id":"6ab96951ac0641c48b073c75","slug":"two-teenagers-on-a-bike-killed-after-being-hit-by-a-fortuner-third-referred-to-agroha-hisar-news-c-21-hsr1005-961106-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, तीसरा अग्रोहा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौत, तीसरा अग्रोहा रेफर
विज्ञापन
मोनू (फाइल फोटो)
बरवाला। गांव बनभौरी में बस अड्डे के समीप रविवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार सरहेड़ा निवासी मोनू (15) और पुनीत (14) की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी रवि (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत के कारण स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव सरहेड़ा निवासी राजेंद्र की शिकायत और बयानों के आधार पर फॉरच्यूनर चालक के खिलाफ संबंधित आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार, दोनों किशोर रोजगार की तलाश कर रहे थे।
थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि मोनू, पुनीत और रवि एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जींद जिले के गांव मखंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता देखने जा रहे थे। करीब डेढ़ बजे बनभौरी बस अड्डे के पास पहुंचने पर सामने से आ रही फॉर्च्यूनर चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मोनू व पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आज कराया जाएगा पोस्टमार्टम
हादसे की सूचना मिलते ही बरवाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल हिसार के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।