फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two accused arrested for fraud of Rs 18 lakh

Hisar News: शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fraud of Rs 18 lakh
हिसार। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपियों फतेहाबाद निवासी सोनू और फरीदाबाद के गोपालगंज वासी सुधीर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि 27 दिसंबर 2024 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर एक दुकान संचालक से 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 8 नवंबर को फोन पर ऐश्वर्य शास्त्री का फोन आया। उसने अपने आप को एक फाइनेंशियल कंपनी का कर्मी बताया और कहा कि वे ट्रेडिंग का काम करते हैं। उसके बाद 20 दिसंबर को एक लिंक भेजा और दस्तावेज लेने के बाद ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया। 21 दिसंबर को शिकायतकर्ता ने लिंक पर मिले एप से कस्टमर केयर नंबर पर अनिल नामक युवक से बात कर उसके द्वारा बताएंगे अकाउंट में 50,000 रुपये भेज दिए। इस तरह आईपीओ खरीदने, ट्रेडिंग के नाम पर अलग-अलग तारीख पर शिकायतकर्ता ने पैसे ट्रांसफर किए। 13 दिसंबर को ऐश्वर्य शास्त्री ने शिकायतकर्ता से कहा कि उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 33,84,000 रुपये हैं और उन्हें निकालने के लिए लाभ का 20 प्रतिशत जमा करवाना होगा। इसके साथ ही रुपये निकालने के लिए टैक्स अलग-अलग तारीख पर जमा करवाना होगा। इस तरह शिकायतकर्ता से ट्रेडिंग, आईपीओ खरीदने, टैक्स और चार्ज के रूप में 18 लाख 105 रुपये की ठगी की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी सुधीर यादव के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। सुधीर यादव ने अपना अकाउंट 40,000 रुपये में बेच दिया और आरोपी सोनू 30,000 रुपये के कमीशन पर बैंक अकाउंट खुलवाता है। आरोपियों को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

निवेश के लिए अंजान सोशल मीडिया ग्रुप पर न करे भरोसा : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा है कि स्टॉक खरीदने, बेचने के लिए मुफ्त ट्रेडिंग टिप्स की पेशकश कर निवेश करने के लिए प्रेरित करने वाले विज्ञापनों पर विश्वास न करे। इन विज्ञापनों में नागरिकों को स्टॉक ट्रेडिंग में आगे के मार्गदर्शन और भारी मुनाफा कमाने के लिए धोखेबाजों द्वारा एक ट्रेडिंग एप इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है। ये एप्लीकेशन भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के तहत पंजीकृत नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed