{"_id":"6aad893146c64639250d8230","slug":"car-hits-youth-crossing-highway-near-cantt-hisar-news-c-21-hsr1020-954330-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैंट के पास हाईवे पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैंट के पास हाईवे पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल से रेफर करने पर सड़क हादसे में घायल मयंक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए परि
हिसार। कैंट के पास हिसार-दिल्ली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर सड़क पार करते समय हांसी निवासी 40 वर्षीय मयंक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया।
सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
दयाल कॉलोनी निवासी मयंक शुक्रवार को किसी काम से हिसार आया था। दोपहर करीब एक बजे वह कैंट के सामने वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय हांसी की ओर से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले की जांच कर रहे एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस घायल के बयान लेने निजी अस्पताल पहुंची थी लेकिन आईसीयू में भर्ती होने के कारण वह बयान नहीं दे पाया। घायल के बयान के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।