{"_id":"65a57647bbd7a7e3500e0d21","slug":"trials-for-boxing-wrestling-hockey-and-athletics-in-sai-from-22nd-hisar-news-c-21-hsr1020-301218-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: साई में बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी व एथलेटिक्स के ट्रायल 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: साई में बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी व एथलेटिक्स के ट्रायल 22 से
विज्ञापन
हिसार। साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) में 22 जनवरी से बॉक्सिंग, कुश्ती, हॉकी और एथलेटिक्स के ट्रायल लिए जाएंगे। तीन दिवसीय ट्रायल में देशभर से खिलाड़ी पहुंचेंगे। ट्रायल एचएयू के गिरी सेंटर में लिए जाएंगे। इसको लेकर साई के सहायक निदेशक निशांत कुमार मोर्या ने कोच की बैठक लेकर ड्यूटी लगाई है। 12 से 18 साल तक के खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
साई में खिलाड़ियों का चयन आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत किया जाएगा। बॉक्सिंग और कुश्ती में आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत लड़कों और लड़कियों का चयन होगा। इसी प्रकार हॉकी में आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत लड़कियों, एथलेटिक्स में आवासीय और गैर आवासीय स्कीम के तहत लड़कों के ट्रायल लिए जाएंगे।
आवासीय स्कीम के तहत खिलाड़ियों को मिलेगी ये सुविधाएं
- 275 रुपये की प्रतिदिन खुराक
- शिक्षा व्यय
- निशुल्क खेल सामग्री
- निशुल्क बीमा
- निशुल्क खेल पोशाक
-- -- -- -- -- -- -- -- -
खिलाड़ियों को ये लाने होंगे दस्तावेज
- रिहायशी प्रमाण पत्र या फिर राशन कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र या फिर दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- खेल उपलब्धियों के प्रमाण पत्र
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- दो पासपोर्ट फोटो
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
साई में 22 जनवरी से 24 जनवरी तक ट्रायल लिए जाएंगे। मेरिट लिस्ट के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अंतिम दिन खिलाड़ियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट साई मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
- निशांत कुमार मोर्या, सहायक निदेशक, साई